{"_id":"5bb11f41867a557f220fa3b9","slug":"15383345106-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी रोड में घटिया सामग्री लगाने के विरोध पर ग्रामीण से मारपीट, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी रोड में घटिया सामग्री लगाने के विरोध पर ग्रामीण से मारपीट, दो गिरफ्तार
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। सीसी रोड के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने के विरोध पर ठेकेदार समेत लोगों ने ग्रामीण को मारपीट कर घायल किया। जिसको लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला उदई गांव में सांसद निधि से सीसी रोड का निर्माण हो रहा था। इस बीच गांव निवासी नीतू ने सीसी रोड में घटिया सामग्री लगाए जाने का विरोध किया। जिस पर काम कराने वाले आरोपी ठेकेदार समेत दो लोग भड़क गए और नीतू पर हमला बोल दिया। जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। झगड़े में अन्य के कपड़े फट गए। मामले में आरोपी लोगों ने नीतू को मारपीट कर घायल कर दिया। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर हरकत में आई पुलिस ने थाना पटवाई क्षेत्र के वकैनियां निवासी पदम सिंह और सिविल लाइंस निवासी निसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायल का नगर की सीएचसी पर इलाज कराया गया। मामले में आरोपी दोनों को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर बेगमाबाद में हुए झगड़े में पुलिस ने रामपाल, मान सिंह, जीराज, रामौतार को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नन्हे और सलीम को भी झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है।