{"_id":"5bafd452867a55019d617ddd","slug":"153824979113-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार एक की मौत, सात घायल
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी/चंदौसी। धनारी क्षेत्र में निकटस्थ गांव में श्रीराम लीला देखकर लौट रहे छपरा के ग्रामीणों के टेंपो को शुक्रवार की मध्यरात्रि को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि सात अन्य ग्रामीण घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। घायलों को बहजोई राजकीय चिकित्सालय लाया गया, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव पहुंचा तो ग्रामीणों ने नाधा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
धनारी थाना क्षेत्र के छपरा गांव के हरिओम, होलू उर्फ ओमेंद्र सिंह, अनमोल, नन्हें, मंजीत उर्फ बोनी, पूरन सिंह, मनीष आदि करीब दस ग्रामीण श्रीराम लीला का मंचन देखने के लिए टेंपो लेकर खजुरा गांव गए थे। शुक्रवार की रात्रि बारह बजे सभी ग्रामीण टेंपों से ही लौट रहे थे। गांव से कुछ ही दूर तालाब के सामने आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपो की एक साइड कट गई। टेंपू में बैठे हरिओम यादव (38) की मौके पर ही मौत गई। जबकि नन्हें, होलू उर्फ ओमेंद्र सिंह, अनमोल, मंजीत उर्फ बोनी, पूरन सिंह, मनीष घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग निकला।
ग्रामीणों की सूचना पर आधा घंटे के बाद थाना प्रभारी रवेंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हरिओम सहित सभी घायलों को इलाज के लिए बहजोई सीएचसी में भेज दिया गया। जहां डाक्टरों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नन्हें, होलू उर्फ ओमेंद्र सिंह की हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल संभल के लिए रेफर कर दिया। मृतक के भाई ढाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को आज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव लौटा तो ग्रामीणों ने शव को पाठकपुर-नाधा रोड पर रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मौके से भागे ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची तो भी ग्रामीणों ने विरोध और तेज कर दिया। इस पर गुन्नौर व रजपुरा थाना पुलिस को भी बुला लिया गया। सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया भी मौके पर पहुंच गए। डेढ़ घंटे बाद जब पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद हो जाने की जानकारी ग्रामीणों को दी, तो करीब ढाई बजे ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया। मृतक की पांच बेटी व दो बेटे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।