फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लगातार कई दिन तक हुई बारिश से धान की फसल डूब कर हुई खराब

लगातार कई दिन तक हुई बारिश से धान की फसल डूब कर हुई खराब

Thu, 27 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
लगातार कई दिन तक हुई बारिश से धान की फसल डूब कर हुई खराब
टांडा। लगातार कई दिनों की बारिश ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। फसलें पानी में डूबी गई हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश तथा तेज हवा से धान की तैयार फसल गिर गई। गिरे धान की फसल के खेत में बरसात और उफनाई बहाल्ला नदी का पानी भर गया। किसानों को इस नुकसान से चिंता में डाल दिया है। बीते दो दिन पूर्व कई दिन तक हुई बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अभी भी बादलों की लुकाछिपी किसानों को और डरा रही है। खेतों में खड़ी शरबती धान की पकी तैयार फसल गिरने से खराब हो गई हैं। बहाल्ला नदी के पास बसे गांव चक लोहर्रा मिलक, लोहर्रा टांडा, भाऊपरा, मेवला फार्म, मेवला कला, मेवला धारू, नागलिया, चक खारदिया, परसूपुरा, देवी पुरा लाडपुर बीवी, कैशोनगली आदि नदी के निकटवर्ती गांवों में सबसे अधिक फसलों को नुकसान हुआ है। यहां धान की फसल पानी में डूबने के कारण पूरी तरह से खराब हो चुकी है। किसानों ने अपने स्तर पर खेतों से पानी निकालने काप्रयास किया। धान के तैयार फसल पानी में डूबने से किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed