फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सबद-कीर्तन से संगत हुई निहाल

सबद-कीर्तन से संगत हुई निहाल

Thu, 27 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
सबद-कीर्तन से संगत हुई निहाल
मिलक। सतगुरु बाबा नगीना सिंह साहिब,बाबा जागीर सिंह साहिब के सालाना कार्यक्रम में कीर्तन दरबार में जत्थों ने सबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरुवानी का गुणगान हुआ और अटूट लंगर चला। नगर के सतगुरु बाबा नगीना सिंह साहिब,बाबा जागीर सिंह साहिब के सालाना कार्यक्रम पर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब का भव्य दीवान सजाया गया। सालाना यज्ञ को लेकर कीर्तन दरबार लगा। जिसमें आए रागी जत्थों ने सबद- कीर्तन से संगत को निहाल किया। पटना साहिब से आए अमन दीप कौर के महिला कीर्तन जत्थे हने नहीं मरता, नहीं मरता, ब्रहम ज्ञानी सदा जी नहीं मरता से संगत को निहाल कर दिया। दरबार में आए अन्य जत्थों ने भाग लिया। समापन पर बाबा विरिंदर जीत सिंह भल्ला ने प्रवचन दिए। कहा कि मानव लोभ, माया, काम, क्रोध, मोह और प्रपंच में फंस गया है। इससे वह मिथ्या, अहंकार, काम वासना के वशीभूत है। उन्होंने कहा कि मानव हरि को सुमिरन करे और यह सब त्याग दे। तब मन उज्जवल हो जाएगा। कहा कि संतोष और विनम्रता से बढ़कर कोई धन नहीं है। सत्य अमर है और त्याग, परोपकार से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। समापन पर ज्ञानी सुरजीत सिंह ने अरदास कराई। बाद में अटूट लंगर देर शाम तक चला। कार्यक्रम में बाबा निहाल सिंह भल्ला से संगत ने आशीर्वाद लिया। सालाना यज्ञ में राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, बाबा बिरिंदर सिंह भल्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार, पालिकाध्यक्ष केतकी गंगवार, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार आदि संगत में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed