{"_id":"5ba00317867a557eb715c6b2","slug":"153721318915-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां उच्च प्राथमिक विद्यालय में बांधे जा रहे हैं पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां उच्च प्राथमिक विद्यालय में बांधे जा रहे हैं पशु
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। शहबाजपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगे हैंडपंप पर ग्रामीण कपड़े धोते हैं और पशुओं को पानी पिलाते हैं। स्कूल के अंदर अपने पशु बांधते हैं। शिक्षक यदि ऐतराज करें तो उनसे लड़ने को तैयार हो जाते हैं।
बनियाखेड़ा विकास खंड क्षेत्र के शहबाजपुर में बने उच्च प्राथमिक विद्यालय की स्थिति बहुत ही दयनीय है। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि विद्यालयों के कमरों में दरवाजे भी नहीं हैं। कमरों में पशुओं का चारा आदि अन्य सामान रखा रहता है तथा बरामदे में पशु बांधे जा रहे हैं। परिसर में लगे हैंडपंप पर ग्रामीण कपड़े धोते हैं। विद्यालय की चहारदीवारी टूटी हुई है। विद्यालय में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी फैली हुई है। स्कूल में सिर्फ 44 छात्र ही हैं। उन्होंने बताया कि मना करने के बाद भी नहीं मान रहे हैं। सख्ती करने पर वह लोग लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं।