फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खेतों को बंजर होने से बचाने को जैविक खेती पर जोर

खेतों को बंजर होने से बचाने को जैविक खेती पर जोर

Tue, 18 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खेतों को बंजर होने से बचाने को जैविक खेती पर जोर
चंदौसी। रासायनिक खादों व कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से जमीन की उर्वरा शक्ति तो कमजोर हो ही रही है, साथ ही इसका मानव स्वास्थ्य पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। यही कारण है कि अब शासन का ध्यान जैविक फसलों के उत्पादन पर है। इसीलिए जैविक खेती पर जोर दिया जा रहा है। तीन वर्ष जैविक खेती करने वाले किसान की फसल का निरीक्षण लखनऊ की टीम करेगी। इसके बाद किसान को जैविक फसल का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान अधिक पैदावार लेने के लिए अंधाधुंध रासायनिक उर्वरक व कीटनाशक का प्रयोग कर रहा है जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति लगातार कमजोर हो रही है। इससे जमीन धीरे-धीरे बंजर होती जा रही है। इन फसलों से निकले खाद्यान्न भी आम आदमी के लिए नुकसान पहुंचा रहे है। निर्यात करने पर फसल की गुणवत्ता के आधार पर इसे फेल कर दिया जाता है। इससे निर्यात पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। साथ फसल का अच्छा मूल्य भी नहीं मिल पाता है। इसलिए शासन ने अब जैविक खेती की पहल शुरू की है। इसके लिए शासन ने कवायद भी शुरू कर दी है, जिसमें किसान जैविक खेती करेगा, वह रासायनिक उर्वरक न लगाकर देशी खाद का प्रयोग करेगा। कीटनाशक के स्थान पर जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल करेगा। जो भी किसान जैविक खेती करेगा उसकी खेती का निरीक्षण लखनऊ से टीम गांव पहुंचकर फसल का निरीक्षण करेगी। इस दौरान टीम यह देखेगी कि किसान ने खेती में रासायनिक उर्वरक अथवा कीटनाशक का प्रयोग तो नहीं किया है। इसके बाद ही वह फसल जैविक फसल मानी जाएगी। यह निश्चित होने के बाद बीज प्रमाणीकरण संस्था किसान को फसल का जैविक होने का प्रमाण पत्र प्रदान करेगी।
विज्ञापन

--------------------------------
किसान को जैविक खेती कराने के लिए शासन की मंशा यह है कि लोगों को शुद्ध खाद्यान्न मिल सके और जमीन को भी बंजर होने से बचाया जा सका। इसके लिए जनपद स्तर पर भी कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूषण कुमार, उपनिदेशक बीज प्रमाणीकरण संस्था, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed