फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टांडा में पालिकाध्यक्ष ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

टांडा में पालिकाध्यक्ष ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

Wed, 12 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
टांडा में पालिकाध्यक्ष ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
टांडा। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में घूम कर नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और मोहल्लों में हुए अतिक्रमण पर भारी नाराजगी जताई। भविष्य में ऐसा करने पर जुर्माना वसूलने के भी निर्देश दिए। वहीं पानी बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पालिका कर्मियों को दिए।
विज्ञापन

नगर में मंगलवार सुबह पालिकाध्यक्ष महनाज जहां, अधिशासी अधिकारी राजेश सिंह राणा और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मकसूद लाला ने नगर के मोहल्ला मनिहारान, नीम, यूसुफ, पुराना बाजार, रांड, दायमपुरा और मरघटी में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था तथा पालिका की अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। कुछ जगहों पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही देख सफाई कर्मियों की फटकार लगाई। विभिन्न स्थानों पर लोगों को एकत्र कर सफाई व्यवस्था के लिए जागरूक किया। लोगों द्वारा सड़कों पर फड़ लगाने, गाड़ी खड़ी करने, पशु बांधने और अन्य कोई सामान रखने पर उन्हें समझाया। भविष्य में अतिक्रमण ना करने के निर्देश के साथ ही चेतावनी दी। उन्होंने नगर में फर्जी पानी के कनेक्शन और बकायेदारों के विरुद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ अनिल कुमार गुप्ता, राजकुमार शुक्ल, धनीराम, दिनेश समेत समस्त पालिका स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed