फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नहाने को स्टंट करके कूदा छात्र पानी में डूबा, मचा कोहराम

नहाने को स्टंट करके कूदा छात्र पानी में डूबा, मचा कोहराम

Wed, 12 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
नहाने को स्टंट करके कूदा छात्र पानी में डूबा, मचा कोहराम
मिलक। साथियों के साथ नहाने के लिए गए एक छात्र स्टंट करते हुए डूब गया। जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। जिस पर परिवार में कोहराम मचा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रोरा कला निवासी हरदेव का लगभग 16 साल का बेटा एस.एम.एस.पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। स्कूल से वह दोपहर बाद घर आया था। जहां से रोरा कला और धनेली उत्तरी गांव के बीच बाईपास पर बने नाहल नदी पर पुल पर अपने साथियों के साथ बकौल प्रत्यक्षदर्शी मंगलवार को पहुंच गया। जहां पर पुल के नीचे पानी में नहाने के लिए स्टंट करने लगा। यह सिलसिला साथियों के साथ चल रहा था। इस बीच वह नहाते हुए गहरे में जाकर संभल नहीं पाया और संतुलन बिगड़ते ही वह डूब गया। पानी में दिखाई नहीं देने साथ नहाने के लिए गए बच्चे भाग लिए।छात्र के डूबने की जानकारी मिलने पर पास धर्मकांटे से कुछ लोग दौड़कर पहुंचे और उसको पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन छात्र गौरव को नगर की सीएचसी पर इलाज को लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन छात्र का शरीर नीला पड़ता दिखाई देने पर परिवार वाले किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका में वह जिवाई कदीम गांव ले गए। जहां पर मना करने पर वह बिलासपुर ले गए। यहां भी छात्र को मृत घोषित कर दिया। जिसको देर रात वह घर पर ले आए। हादसे की सूचना पर तहसीलदार अशोक कुमार सिंह छात्र के परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया। उन्होंने घटना स्थल पर जाकर हादसे की जानकारी की। हालांकि परिजन बेटे की मौत को लेकर कुछ नहीं कह पा रहे हैं।


घर का इकलौता चिराग था गौरव
मिलक। नहाते हुए डूबकर मरा छात्र परिवार का इकलौता चिराग था। जिसकी मौत पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है। छात्र की मां कमला देवी रोकर बेसुध हो गई। पूरा परिवार सदमें में है। छात्र की इकलौती बहन लक्ष्मी देवी अपने इकलौते भाई की मौत पर बिलखते थम नहीं रही है। पिता भी बेटे की मौत पर बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed