{"_id":"5b9810fb867a557ed62a4949","slug":"153669246019-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीराम के मंदिर के नाम पर सभी राजनैतिक दलों ने हिंदू समाज को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीराम के मंदिर के नाम पर सभी राजनैतिक दलों ने हिंदू समाज को ठगा
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के मेरठ प्रांत के संयोजक भारत सिंह यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के नाम पर सभी राजनैतिक दलों ने हिंदू समाज को ठगा ,लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है, बल्कि मंदिर बनकर रहेगा।
नगर में अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक हुई। जिसमें परिषद के मेरठ पांत के संयोजक भारत सिंह यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के नाम पर सालों से राजनैतिक दल हिंदू समाज को ठगते तले आए हैं,लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है, बल्कि श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर रहेगा। कहा कि श्रीराम लला का तिरपाल जल्द हटेगा और मंदिर निर्माण प्रभु श्रीराम के जयघोष के साथ संपन्न होगा। उन्होने कहा कि हिंदू समाज जाग चुका है। वोटों की राजनीति के लिए श्रीराम के मंदिर निर्माण का सहारा लेकर सत्ता हथियाने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि यह ककब तक चलेगा? कहा कि श्रीराम के काज को करने के लिए हिंदू समाज तैयार रहें। उन्होने 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय बजरंग दल के अयोध्या कूंच के आवाहन की सफलता पर जोर दिया। इस दौरान कई नए पदाधिकारी बनाए गए। कार्यक्रम में कपिल देव कोरी, अमृत गौड़, जितेंद्र यादव, सर्वेश गंगवार, अवधेश गंगवार, अंकित गंगवार, रोहताश शर्मा, अंकित गंगवार,टिंकू, मुकेश यगदव, संजू गंगवार, विपिन गंगवार, अरविंद गंगवार, शनि गंगवार,नरेश चंदवंशी, चंचल गंगवार, रामस्वरूप, राजेश, सर्वेश, पप्पू आदि थे।