फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खेलों के माध्यम से हो सकता स्वस्थ भारत का निर्माण

खेलों के माध्यम से हो सकता स्वस्थ भारत का निर्माण

Tue, 11 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खेलों के माध्यम से हो सकता स्वस्थ भारत का निर्माण
चंदौसी। एफआर इंटर कालेज में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 11 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन

कालेज परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य बसीमुद्दीन और वाहिद हुुसैन ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस खेल में छात्रों के साथ-साथ छात्राएं भी उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं, यह खुशी की बात है। छात्राओं के लिए उनकी आत्मरक्षा के लिए यह खेल जरूरी है। वाहिद हुसैन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है। खेलों के माध्यम से लोग स्वस्थ भारत के निर्माण में सहायक होंगे। इसके बाद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमें 14 वर्ष की आयु के लिए गीताजंलि जूनियर हाईस्कूल सिंहपुर सानी के जतिन चाहल, आरती शर्मा, कनिका ग्रेवाल, आंशिक चाहल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के अक्षित चाहल, 17 वर्ष आयु वर्ग में हिंद इंटर कालेज संभल के पुष्पेंद्र यादव, सुखवीर, हैदर अब्बास, शंकर इंटर कालेज संभल के दिनेश कुमार, आचार्य मुक्तेश इंटर कालेज के असद अली और 19 आयु वर्ग में हिंद इंटर कालेज के तहजीब आलम का चयन मंडल के लिए हुआ। इस दौरान डा. डीके गोस्वामी, प्रशिक्षक नितिन शर्मा, शाजिया खानम, मोहम्मद गौस, मोहम्मद हनीफ, सलमान अहमद, सैयद आसिफ, नाहिद जमाल, मेहजंवी बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed