फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एसडीएम ने मतदाता जागरूक अभियान की सफलता को दिया चलो बूथ की ओर का मंत्र

एसडीएम ने मतदाता जागरूक अभियान की सफलता को दिया चलो बूथ की ओर का मंत्र

Tue, 11 Sep 2018 12:42 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने मतदाता जागरूक अभियान की सफलता को दिया चलो बूथ की ओर का मंत्र
मिलक। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूक अभियान की सफलता को चलो बूथ की ओर का मंत्र दिया।
विज्ञापन

नगर के डा. रामबहादुर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान की सफलता को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के युवा अपने वोट अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि वोट हर युवा का मौलिक एवं संवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार को अपने हाथ से न जाने दें और जागरूक होकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य शामिल कराएं। उन्होंने नए वोट बनवाने, मतदाता सूची के पुनरीक्षण की जानकारी दी। गोष्ठी में तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, प्रबंधक अनिल गंगवार, प्राचार्य डा. मनोज कुमार, विपिन कुमार, परमजीत कौर, ओमेंद्र पाल, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed