{"_id":"5b917d47867a557f587882ef","slug":"153626143211-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक गोष्ठी में दिया गया औद्यानिकीकरण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषक गोष्ठी में दिया गया औद्यानिकीकरण पर जोर
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। राष्ट्रीय कृमि विकास के तहत दो दिवसीय औद्यानिक कृषक गोष्ठी/मेला का आयोजन किया गया। इस बीच भाजपा सांसद समेत डीएम व सीडीओ ने दस किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गुरुवार को इसलामनगर रोड स्थित डीआर रिसोर्ट में कृषक गोष्ठी /मेला के पहले दिन मुख्य अतिथि भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह सैनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद मेले में लगी स्टालों का निरीक्षण करने के बाद सांसद समेत जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन किया। सांसद सत्यपाल सैनी ने कहा कि किसानों के लिए केंद्र व सूबे की सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाएं चलाईं जा रही हैं। इससे किसान स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बन सकें। इसमें एक प्रोन्नत किसान के लिए कृषि समेत औद्यानिक और पशुपालन का भी बहुत महत्व है। डीएम ने कहा कि फसल की पैदावार के साथ-साथ औद्यानिक व पशुपालन का बहुत बड़ा स्थान है। गांव की खुशहाली के लिए जितना कृषि का महत्व है, उतना ही औद्यानिकीकरण का भी है। प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए बहुत बड़ा काम किया है। डीएम ने कहा कि हमारा जिला शहद की उत्पादकता में अभी बहुत पीछे है। इसके लिए शहद की उत्पादकता को बढ़ावा देते हुए प्रेरणा का स्त्रोत बनें। सीडीओ ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। किसानों
की तरक्की के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। देश व प्रदेश की तरह ही हमारा जिला भी कृषि प्रधान है। जिले को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए कृषि के साथ-साथ औद्यानिकता पर जोर देना होगा। किसानों को लघु सिंचाई के बारे में भी जानकारी दी गई। इस बीच सांसद, डीएम व सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने 10 किसानों को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन जिला उद्यान अधिकारी डा. नेपाल सिंह व भूमि संरक्षण अधिकारी सोमपाल सिंह ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर कृषि उप निदेशक हीरा सिंह जीना, एआर कॉपरेटिव योगेंद्र सिंह, सहायक जिला सूचना अधिकारी मिथलेश यादव, मतस्य निरीक्षक पूरन सिंह, सुनील कुमार दिवाकर, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।