{"_id":"5b81abd342c79246475f7139","slug":"15352247761-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में बारिश के कारण गिरा मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में बारिश के कारण गिरा मकान
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
टांडा। नगर में शनिवार शाम अचानक मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही की इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
नगर के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी साजिद अली पुत्र अब्दुल वाहिद शाम 5 बजे घर का सामान लेने जा रहे थे। इसी बीच उसे अपने घर के कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार दरकती हुई दिखाई दी। जिसपर उसने अपने परिवार के लोगो को घर का सामान निकालने को कहा। दीवार के बैठने पर परिवार वालों ने आनन फानन में घर का सामान निकलना शुरू कर दिया। इसी बीच कच्ची छत गिरती हुई देख परिवार वालों ने सामान छोड़ कर बाहर को दौड़ लगा दी। परिवार वालों के बाहर निकलते ही मकान भरभरा कर गिर गया।