{"_id":"5b8059b842c792466e6ee3ae","slug":"15351382214-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में बकरा ईद के तीसरे दिन बड़ी संख्या में हुई क़ुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में बकरा ईद के तीसरे दिन बड़ी संख्या में हुई क़ुर्बानी
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। शुक्रवार को बकरीद के आखिरी दिन नगर तथा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कुर्बानियां की गई। मुसलमानों ने वैध पशुओं की कुर्बानी कर गरीब वर्ग में उसका हिस्सा पहुंचा कर उन्हें भी ईद की खुशी में शरीक कर लिया।
ज्ञात हो की बुधवार को पूरे देश में धूमधाम से ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार मनाया गया था। इस मौके पर सबसे पहले नमाज अदा की गई है। इसके बाद लोगों ने अल्लाह के नबी हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत अदा करते हुए बकरे तथा फिर अन्य जानवर की कुर्बानी की गई। कुर्बानी के बकरे के गोश्त को तीन हिस्सों करने की शरीयत में सलाह है। गोश्त का एक हिस्सा गरीबों में तकसीम किया जाता है, दूसरा दोस्त अहबाब के लिए और वहीं तीसरा हिस्सा घर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। शुक्रवार शाम तक नगर सहित क्षेत्र में खुलूस तथा शांति के साथ क़ुर्बानी कर हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई। वही पालिकाध्यक्ष मेहनाज जहाँ तथा अधिशासी अधिकारी राजेश सिंह राणा ने नगर के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए नगरवासियों से अपील की तथा नगर पालिका सफाई कर्मियों को कड़े निर्देश दिए। नगर में कुछ जगह पर गंदगी देख सफाई कर्मियों से नाराजगी का इजहार करते उनसे सफाई व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के आदेश दिए। इस दौरान उनके साथ मकसूद लाला,प्रधान लिपिक ज्ञान बाबू, लिपिक धनीराम, राजकुमार शुक्ला समेत नगर पालिका स्टाफ मौजूद रहा।