{"_id":"5b71e0f642c79254e41a3f28","slug":"15341898069-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक के ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंडा में उमड़ा भक्तों को जनसैलाव, भोले की गूंजा में डूबा शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक के ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंडा में उमड़ा भक्तों को जनसैलाव, भोले की गूंजा में डूबा शिवालय
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। ऐेतिहासिक शिव मंदिर रठौंड़ा पर सावन मास के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच कांवड़ियों और भक्तोें ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना करके मन्नतें मांगी। यहां पर मेला भी लगा।
क्षेत्र के ऐेतिहासिक शिव मंदिर रठौंड़ा पर सावन मास के तीसरे सोमवार को कांवडिये के जत्थे मेला परिसर में जमा हो गए। डाक कांवड़ औैर पैदल जत्थों ने मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार करने लगे। मंदिर परिसर में भक्तों के सैलाव को देखते हुए पुजारी को कपाट खोलने पड़े। कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भक्त अंदर घुस गए और जलाभिषेक होने लगा। भीड़ के कारण एक दूसरे के धक्का- मुक्की एवं आपाधापी के बीच जल चढ़ने लगा। घंटों की टनकार और भोले के जयघोष के दौरान भगवान शिव को धूप, नैवेध, बेलपाती, धतूरा, प्रसाद, गंगाजल अर्पण किया। मिलक-बिलासपुर रोड और धमोरा-रठौंडा रोड पर कांवड़ियों के पैदल जत्थे और उनके परिवार साथ में यहां पहुंचे। भीड़ के कारण पुलिस के पसीने छूट गए।श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर के मुख्य गेट के सामने शिव गंगा सरोवर में अर्घ्य दिया।यहां पर मंदिर के आसपास मेला लगा जिसमें श्रद्धालुओं ने अपनी जरूरत की वस्तुएं खरीदीं। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता और सीओ नरेंद्र पाल सिंह यहां पर कई घंटे डेरा डाले रहे। वहीं दूसरी ओर नगर प्राचीन शिव मंदिर, भैरो बाबा मंदिर मेंहदीनगर, शिव मंदिर नवदिया, क्योरार, बराखास, तिराह, भैंसोडी समेत कई स्थानों पर भक्तों ने दूसरे सोमवार को जलाभिषेक किया।