फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कन्या इण्टर कॉलेज का मार्ग बनाने की मांग

कन्या इण्टर कॉलेज का मार्ग बनाने की मांग

Fri, 10 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
कन्या इण्टर कॉलेज का मार्ग बनाने की मांग
टांडा। सभासद ने मोहल्ला वासियों के साथ तहसील पहुंचकर उप जिला अधिकारी से सरकारी कन्या इंटर कॉलेज जाने वाले कच्चे रास्ते को बनाने की मांग की। बरसात में कच्चे रास्ते में जलभराव होने से छात्राओं को आने जाने में खासा परेशानी होती है। नगर के मोहल्ला दिल्ली वाला के सभासद शिवप्रसाद सैनी ने मोहल्ला वासियों के साथ तहसील पहुंचकर उप जिला अधिकारी से निकटवर्ती गांव बादली स्थित सरकारी कन्या इंटर कॉलेज को जाने वाले कच्चे रास्ते के निर्माण कराने की मांग की। सभासद ने उप जिला अधिकारी से को बताया कि इंटर कॉलेज के लिए मोहल्ले के पास नहर के बराबर से गुजर रहे बादली तक 1 किलोमीटर लंबा कच्चा रास्ता है। जिससे हल्की बारिश होने पर भी कच्चे रास्ते में जलभराव और कीचड़ की समस्या हो जाती है। जिससे इंटर कॉलेज आने जाने वाली छात्राएं को जलभराव की स्थिति में कीचड़ से गुजर कर जाना पड़ता है। जिससे छात्राओं को और उस रास्ते से गुजरने वाले अन्य लोगों को आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग खराब होने के कारण बारिश में छात्राएं स्कूल जाने से कतराती हैं जिससे उनकी शिक्षा पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर नवापुरा सभासद मंजू सैनी, नन्हे राम सैनी, महेश राम, दुर्गेश, चुन्नीलाल, मदनलाल, लीलाधर, अरविंद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed