{"_id":"5b6210364f1c1bde6d8b5b4b","slug":"15331533276-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में खाद लगाते समय किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में खाद लगाते समय किसान की मौत
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ गन्ने के खेत में खाद लगाते समय किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में प्राइवेट चिकित्सक के पास उपचार के लिए गए लेकिनडाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मैथरा निवासी किसान रमेश (35) पुत्र सुक्खन बुधवार की दोपहर अपने गन्ने के खेत में खाद डालने गया। खाद लगाते समय अचानक किसान की तबियत बिगड़ गई। किसान घर की ओर दौड़ा लेकिन रास्ते में ही किसान गिर गया। आसपास काम कर रहे गांव वालों ने देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। वहां पर पहुंचते ही डाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। जब किसान का शव उसके गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। किसान के परिजनों एवं मृतक की पत्नी गीता का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक किसान की तीन बेटी एवं एक बेटा है। बताते हैकि गन्ने के अंदर भीषण गर्मी और उमस के कारण किसान की हालत बिगड़ गई थी।
---------------------------------------------
ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार दंपती घायल
चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। पुलिस ट्रक चालक को थाने ले आई और घायल दंपत्ति को प्राइवेट चिकित्सक किया उपचार कराया गया।
विज्ञापन
बिलारी कोतवाली मोहल्ला हर्ष नगर निवासी नरेंद्र, अपनी पत्नी सुधा बिसौली के साथ अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही रास्ते में थाना क्षेत्र के ग्राम दारनी के समीप पहुंचे। तभी बिलारी की तरफ से आ रहे ट्रक ने साइड मार दी। साइड लगने से बाइक सवार पर दंपत्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ट्रक को थाने ले आई और दंपति ने प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया। दोनों पक्षों में फैसले का प्रयास चल रहा था।