फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एबीवीपी ने जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन

एबीवीपी ने जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन

Mon, 30 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन
कांठ। डीएसएम डिग्री कॉलेज कांठ परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक दिवसीय जिलास्तरीय अभ्यास वर्ग में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। रविवार को हुए इस अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रांत सह मंत्री सचिन चौधरी जिला प्रमुख साकेत कुमार, संगठन मंत्री विनीत ऋषि और तहसील प्रमुख ज्ञान प्रकाश चौहान ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया।
विज्ञापन

प्रदेश सहमंत्री सचिन चौधरी ने संगठन की सैद्धांतिक भूमिका के विषय को सामने रखकर कहा कि किसी भी संगठन के अपने उद्देश्य और विचार होते हैं। इन्हीं विचारों पर कार्य करने की दिशा सिद्धांत आधारित होते हैं। जिला प्रमुख साकेत कुमार ने समापन पर कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए एक कार्यकारिणी की भी आवश्यकता होती है। इसी क्रम में मुरादाबाद जिले के तीन नगरों और तीन तहसीलों की कार्यकारिणी घोषित की गई हैं। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव चौहान को जिला संयोजक, आदित्य विश्नोई को जिला मीडिया संयोजक, हनी विश्नोई को कांठ तहसील संयोजक, साजन शर्मा को ठाकुरद्वारा तहसील संयोजक, विजेंद्र कुमार को तहसील सहसंयोजक, अभिषेक कुमार को कांठ तहसील संयोजक , दीपांशु विश्नोई को कांठ नगरमंत्री, नितिन चौहान को नगरमंत्री ठाकुरद्वारा, उपदेश कुमार को डिलारी नगरमंत्री नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed