{"_id":"5b5e0db34f1c1b6f548b75d6","slug":"15328905428-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में एलटी ग्रेड परीक्षा को लेकर केंद्रों पर परीक्षार्थियों की लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में एलटी ग्रेड परीक्षा को लेकर केंद्रों पर परीक्षार्थियों की लगी कतारें
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। एलटी ग्रेड के अभ्यर्थियों की परीक्षा को लेकर प्रदेश के कोने-कोने से आए अभ्यर्थियों की केंद्रों पर कतार लगी रही। इस दौरान परीक्षा खत्म होते ही बैग को लेकर धक्कामुक्की पर हंगामा खड़ा हो गया।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश भर में 29 जुलाई को एलटी ग्रेड की परीक्षा को लेकर नगर के रेशम प्यारी बालिका इंटर कालेज, श्री गुरु अमर दास शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कालेज तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज को एलटी ग्रेड के अभ्यर्थियों की परीक्षा को केंद्र बनाए है। केंद्रों पर सुबह से ही प्रदेश के कोने-कोने से आए परीक्षार्थी पहुंचने लगे। परीक्षार्थी समय से पहले ही केंद्रों के गेट पर कतारों में खड़े हो गए। 11 बजते ही केंद्रों में प्रवेश मिल गया। डेढ़ बजे परीक्षा खत्म होते ही परीक्षार्थी केंद्रों पर जमा कराए गए अपने बैगों को वापस लेने के लिए आपाधापी करने लगे।इसको लेकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज केंद्र पर मची आपाधापी पर धक्कामुक्की हो गई। कुछ देर यहां पर तैनात पुलिस ने व्यवस्था बनाने की कोशिश की ,लेकिन जब उनके हाथ-पैर फूलने लगे। तब वह वहां से मुस्कराते ड्यूटी से खिसक लिए। उपजिलाधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता, सीओ नरेंद्र पाल सिंह तथा तहसीलदार अशोक कुमार सिंह परीक्षा केंद्रों पर डेरा डाले रहे।