{"_id":"5b5a1e0a4f1c1ba61f8b55c2","slug":"153263258116-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन मोहल्ले की बिजली दो दिन से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन मोहल्ले की बिजली दो दिन से ठप
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। बरसात के कारण विद्युत व्यवस्था भी ध्वस्त होती जा रही है। कहीं केबिल कटा तो कहीं तारों में फाल्ट हुआ। शहर के आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली दो दिन से गुल हो गई। जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की रात को लगातार रुक रुक कर हुई बरसात में बिजली की ट्रिपिंग जारी रही। बिजली घर से प्रगति बिहार आदि मोहल्लों में जाने वाली लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे प्रगति बिहार, भगवती बिहार, कृष्णा नगर, वीर साबरकर नगर, अशोक नगर, मंडी समिति मोहल्लों के अलावा चंदौसी ग्रीन व देवरखेड़ा गांव की बिजली भी सुबह से ही गुल रही। बुधवार को भी यहां की बिजली पूरे दिन गुल रही। लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इन्वर्टर भी काम छोड़ गए। यहां तक कि लोगों को मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो सके।