फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एसडीएम ने व्यापारियों के साथ की अतिक्रमण को लेकर बैठक

एसडीएम ने व्यापारियों के साथ की अतिक्रमण को लेकर बैठक

Thu, 26 Jul 2018 11:43 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने व्यापारियों के साथ की अतिक्रमण को लेकर बैठक
टांडा (रामपुर)। नगर में एसडीएम की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक कर नगर में फैले अतिक्रमण को लेकर प्लान बनाया तथा पॉलिथीन लगे प्रतिबंध को सख्ती के साथ लागू करने के आदेश दिए गए। साथ ही सोमवार से अभियान चला कर कार्रवाई करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

ज्ञात हो की पर्यावरण संरक्षण के लिए हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तथा प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद प्रदेश में पूरी तरह पॉलिथीन को प्रतिबंधित किये जाने के बाद गुरुवार को तहसील प्रशासन ने नगर पालिका के साथ मिलकर व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम मान सिंह पुंडीर ने बताया की शासन द्वारा 15 जुलाई से 50 माइक्रोन से कम की सभी पॉलिथीन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। साथ ही 15 अगस्त से प्लास्टिक के सभी डिस्पोजल बर्तन प्रतिबंधित हो जायेंगे। वही 2 अक्टूबर के बाद से प्रदेश में हर प्रकार की पॉलिथीन प्रतिबंधित कर दी जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से कहा की समाज की भलाई के लिए सभी व्यापारी शासन का सहयोग करे तथा पॉलिथीन का प्रयोग न करे। इसके बाद भी अगर दुकानदार पॉलिथीन का उपयोग करते हुए पाए जाते है तो उनके विरुद्ध आर्थिक दंड के साथ ही कड़ी कार्यवाही की जाएगी बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मक़सूद लाला ने नगर में फैले अतिक्रमण को हटाने में तहसील प्रशासन की पूरी तरह मदद करने की बात कही। बैठक में मौजूद नगर पालिका ईओ राजेश सिंह राणा ने कहा की सावन के माह में कोई भी दुकानदार खुले में मांस की बिक्री न करे। बैठक में मक़सूद लाला, ज्ञान बाबू, धनीराम, हाजी समद, हाजी जलीस, हाजी रशीद, विनोद कुमार वर्मा, राजकुमार सक्सेना, तस्लीम पहलवान, नवाब तय्यब, जहीर जिया, मुस्तक़ीम बाबू, फखरुद्दीन, हाजी मुशर्रफ, रोहित रुहेला, प्रशांत रुहेला, तस्लीम अहमद मोहम्मद सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed