फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राज्यमंत्री समेत कई नेताओं ने डाला डेरा

मिलक में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राज्यमंत्री समेत कई नेताओं ने डाला डेरा

Tue, 24 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
मिलक में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राज्यमंत्री समेत कई नेताओं ने डाला डेरा
मिलक। सपा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राज्यमंत्री समेत कई नेताओं ने यहां पर डेरा डाला और उनकी मुहिम सफल हो गई। जिस कारण 76 का आंकड़ा पाकर कर 101 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सपा के ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के खिलाफ सोमवार को लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपाई सतर्क रहे और उन्होंने राणनीति बनाई। जिसके चलते उनकी मेहनत रंग लाई। अविश्वास प्रस्ताव से पूर्व बीती देर रात राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख यहां पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार के यहां पहुंचे। यहां रणनीति बनाई गई। यहां वह कई घंटे रुके। उनके साथ जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, डीसीबी चेयरमैन देवकरन गंगवार, शाहबाद के ब्लाक प्रमुख जय पाल सिंह, पूर्व डीसीबी चेयरमैन अमरीश पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत औलख, रजनी भारद्वाज, भाजपा नेता मुन्नी देवी गंगवार, दीक्षा गंगवार, मोहन लोधी, भारत भूषण गुप्ता आदि रहे। जिसके चलते भाजपाइयों को कुल 150 बीडीसी में से 76 बीडीसी सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ जुटाने थे जबकि यह आंकड़ा 76 से बढ़कर 101 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed