{"_id":"5b53931f4f1c1b54208b46a4","slug":"153220380314-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रो पर धान बेचने को किसानों को कराना होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रो पर धान बेचने को किसानों को कराना होगा पंजीकरण
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। खरीफ विपणन वर्ष-2018-19 की शुरुआत एक अक्तूबर-2018 से होगी। धान के मूल्य समर्थन योजना के तहत सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। बिना पंजीयन के धान की खरीद संभव नहीं हो सकेगी।
अपर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया है कि शासन द्वारा संचालित मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 एक अक्तूबर से शुरू होगा। इसमें किसानों को क्रय केंद्रों पर धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया जाना है। किसान अपने पंजीयन के लिए अपने बैंक का खाता नंबर, अंकित खतौनी/पहचान प्रमाण-पत्र, मोबाइल नंबर यथासंभव आधार कार्ड एवं खसरा के आधार पर स्वयं/जनसूचना केंद्र, इंटरनेट कैफे पर कराया जा सकता है। शासन द्वारा पंजीकरण की अनिवार्यता को बिचौलियों को रोकने के लिए की जा रही है, इस व्यवस्था से वास्तविक किसान क्रय केंद्रों पर अपना धान बेच पाएगा।