फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक में 23 को सपा के ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास को लेकर सियासत गरमाई

मिलक में 23 को सपा के ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास को लेकर सियासत गरमाई

Sun, 22 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मिलक में 23 को सपा के ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास को लेकर सियासत गरमाई
मिलक। सपा के ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के खिलाफ 23 जुलाई को प्रस्तावित अविश्वास को लेकर सपाई और भाजपाई आमने-सामने हैं। जिसको लेकर दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

सपा के ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के खिलाफ भाजपा की ओर से लाए गए अविश्वास पर 23 जुलाई को प्रात: नौ बजे से 11 बजे तक बीडीसी सदस्यों की बैठक में चर्चा उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता की मौजूदगी में होना प्रस्तावित है। जिसके लिए डीएम एसडीएम को अधिकृत कर चुके हैं। बीडीसी सदस्य के 153 सदस्य थे। जिसमें से तीन की मुत्यु हो चुकी है। 150 बीडीसी सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव में भाग लेना है। जिसके लिए भाजपा को 76 बीडीसी सदस्यों का साथ चाहिए। हालांकि भाजपाई सैदनगर ब्लाक में गिरे अविश्वास को लेकर सतर्क हैं और वह अब गच्चा नहीं खाना चाहते हैं। जिसको लेकर भाजपा के अपने ठोस दावे हैं। वहीं दूसरी ओर सपाई सैदनगर ब्लाक में गिरे अविश्वास को लेकर मिलक में भी अपनी सीट बचाने की कवायद में है। जिसको लेकर बीडीसी सदस्यों को लेकर मची होड़ आखिरी मुकाम तक पहुंच गई है। अविश्वास को लेकर एक दिन बचा है। जिस कारण सियासत गरमा गई है। बताते हैं कि 11 बजे के बाद अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गुप्त मतदान भी हो सकता है। जिसके लिए प्रशासन ने बैलेट की व्यवस्था पहले से ही कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed