फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जिलेभर में हो रही जबरदस्त बिजली कटौती, जाग कर काटनी पड़ रही रात

जिलेभर में हो रही जबरदस्त बिजली कटौती, जाग कर काटनी पड़ रही रात

Sat, 21 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर में हो रही जबरदस्त बिजली कटौती, जाग कर काटनी पड़ रही रात
चंदौसी। जिलेभर की विद्युत व्यवस्था बदहाल हो गई है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जबरदस्त बिजली कटौती की जा रही है। विद्युत विभाग को भी भगवान इंद्र की मेहरबानी की प्रतीक्षा है, क्योंकि इन दिनों भीषण गर्मी के कारण खपत भी अत्यधिक है, बरसात होने पर ही ओवरलोडिंग खत्म हो पाएगी।
विज्ञापन

जिले के चंदौसी और संभल शहरों में भी जबरदस्त बिजली कटौती की जा रही है। रात्रि के दौरान भी कई घंटे बिजली काट दी जाती है, जिसके कारण लोगों को रातभर जागकर बितानी पड़ती है। क्योंकि घरों में गर्मी और उमस के कारण बिना बिजली रहना संभव नहीं हो पा रहा है। इन्वर्टर से कूलर आदि नहीं चल पाते हैं। दिन के समय भी लगातार ट्रिपिंग होती रहती है, हर दस बीस मिनट के बाद बिजली कट जाती है। जिससे लोग बेहाल हो रहे हैं। बरसात नहीं होने के कारण मौसम लगातार गर्म हो रहा है। सुबह से ही लोगों को बाहर निकलना मुहाल हो जाता है। घरों में महिलाओं व बच्चों का हाल खराब हो जाता है। यह स्थित पूरे जिले में हैं। ग्रामीण अंचलों में विद्युतापूर्ति नाममात्र को ही मिल रही है। रात के समय गांवों में बिजली मिलना दुश्वरा हो रहा है। दिन के समय भी घंटे दो घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। इधर अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा ने बताया कि सिस्टम ओवरलोड है। गर्मी के कारण खपत बहुत अधिक बढ गई है। बरसात हो, मौसम में कुछ सुधार आए तो खपत कम हो, इसके बाद ही सुधार आ पाएगा।
विज्ञापन

----------------------------------------------
ग्रामीणों ने किया दारनी बिजली घर पर विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दारनी में एक सप्ताह से बिजली नदारद है।ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और बिजली घर पर पहुंच कर ग्रामीणों ने जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दारनी गांव में एक सप्ताह पहले गांव का ट्रांसफार्मर फुक गया था। एक सप्ताह से गांव में बिजली न आने से शुक्रवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। ग्रामीण बिजलीघर पर पहुंचे। यहां विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह से गांव में बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीण गर्मी में बेहाल हैं तथा मोबाइल चार्जिंग आदि अन्य कामों के लिए असुविधा हो रही है। गांव में 150 विद्युत कनेक्शन उपभोक्ता है और ट्रांसफार्मर 25 केवी का लगाया जाता है। इसलिए ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने से जल्दी खराब हो जाता है। गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। जेई से कई बार शिकायत कर चुके हैं तथा विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी कंप्लेंट दर्ज करा चुके हैं। परंतु अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। प्रदेश सरकार का ग्रामीण क्षेत्र में 36 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने का आदेश है परंतु यहां तो सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र, नवनीत, रंजीत, राजेश, करतार, आसाराम, रूम सिंह, होते लाल, नरदेव, विक्रम सिंह, रामवती, सरोज, देश दीपक, राजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed