फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   डिप्टी कलक्टर ने किया परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण

डिप्टी कलक्टर ने किया परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण

Sat, 21 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी कलक्टर ने किया परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण
चंदौसी। डिप्टी कलक्टर ने ग्राम जनेटा के तीन प्राथमिक विद्यालयों, नगर पंचायत कार्यालय नरौली व ब्लाक संसाधन केंद्र मौलागढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं। कक्षा-सात के बच्चे वर्गमूल व विषम संख्या के बारे में नहीं बता पाए। ब्लाक संसाधन केंद्र पर एबीआरसी गैरहाजिर मिले तो नगर पंचायत कार्यालय नरौली में सफाई व्यवस्था चौपट मिली।
विज्ञापन

डिप्टी कलक्टर ओमवीर सिंह, शुक्रवार की सुबह दस बजे ग्राम जनेटा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। जहां उन्हें 62 में से 39 बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने रेनू से वर्गमूल, शाजिया से तकिया की अंग्रेजी के बारे में पूछा, लेकिन छात्राएं नहीं बता सकी। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय प्रथम में शिक्षामित्र तीन दिन से गैरहाजिर मिली। मिड-डे मील मेन्यू के अनुसार बनता नहीं मिला। पंजीकरण की संख्या से 42 बच्चे कम मिले। गांव का आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। यहां से वह नगर पंचायत नरौली के कार्यालय पहुंचे। जहां दो लिपिक जगत सिंह व कृपाल सिंह मौजूद मिले। यहां कार्यालय में सफाई व्यवस्था चौपट मिली। इसके बाद सुबह 11 बजे वह ब्लाक संसाधन केंद्र मौलागढ़ पहुंचे, यहां एबीआरसी एकता कपूर मिली। जबकि एबीआरसी बिजेंद्र गैरहाजिर मिले और मुकेश निरीक्षण के दौरान वहां पहुंच गए। एबीएसए मजहरुल इस्लाम का क्षेत्र में होना बताया गया। मोबाइल फोन पर बात करने पर जानकारी हुई कि वह ग्राम आटा के प्राथमिक विद्यालय में है। यहां आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चेे समय से पहले चले गए जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद मिली। प्राथमिक विद्यालय में एक कक्ष में तीन कक्षाएं संचालित मिली, जानकारी दी गई कि स्टाफ की कमी के चलते ऐसा किया जा रहा है। शिक्षामित्र गैर हाजिर मिली। डिप्टी कलक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed