{"_id":"5b5239784f1c1b3f748b6124","slug":"15321153171-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के दौरान हर प्रमुख मार्ग पर विहिप लगाएगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के दौरान हर प्रमुख मार्ग पर विहिप लगाएगा शिविर
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में कांवड़ यात्रा के दौरान जिलेभर के प्रत्येक मार्ग पर कांवड़ सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों के लिए खास व्यवस्थाएं की जाएगी। एक से दस सितंबर तक विहिप का स्थापना दिवस हर गांव-मुहल्ला, नगर में मनाया जाएगा।
विहिप के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा का स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विहिप का जो भी कार्य होगा, वह पारदर्शी होगा। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। 21 से 26 अगस्त तक जम्मू में बूढ़ा अमर नाथ के लिए यात्रियों को भेजा जाएगा। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, भारतीय फौजियों के सहयोग से हर साल बदरंग दल द्वारा आयोजित की जाती है। एक से दस सितंबर तक हर गांव नगर मुहल्ले में विहिप का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। अक्तूबर में मातृशक्ति सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बजरंग दल युवा सम्मेलन हर प्रखंड में होगा। नवंबर में रक्तदान शिविर व तीन अभ्यास वर्ग आयोजित होंगे। हिंदू समाज के शोषण, अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक सदस्य का सम्मान करना, हिंदू मान बिंदुओं का संरक्षण करना, हिंदू एकता के लिए समर्पित रहना, गांव-गांव सत्संग के माध्यम से हिंदू परिवारों में वृद्धि करना आदि विहिप टीम की जिम्मेदारी होगी।