{"_id":"5b50ed704f1c1b4f748b5c8d","slug":"153203031615-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांठ में ओवर ब्रिज को केंद्रीय स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांठ में ओवर ब्रिज को केंद्रीय स्वीकृति
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से जल्द मुक्ति मिलने की संभावना है। क्षेत्रीय विधायक की ओर से दिए गए ओवरब्रिज के प्रस्ताव को केंद्रीय स्वीकृति मिल चुकी है। अब विधायक ने लोक निर्माण मंत्री से मिलकर प्रदेशस्तरीय औपचारिकताओं को पूर्ण कराए जाने के लिए पत्र दिया है।
कांठ में मुरादाबाद हाईवे और अमरोहा मार्ग पर एक किलोमीटर के अंतराल पर दो रेलवे क्रासिंग है। कांठ से होकर जाने वाली रेल लाइन देश की सबसे लंबी लाइन है। इस लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही भी बहुत ज्यादा है। जिस कारण से दोनों क्रासिंग काफी देर तक बंद रहते हैं। कभी कभी तो चार-चार ट्रेन एक साथ निकलती है। जिससे सड़क पर अक्सर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। वहीं किसानों के खेत लाइन के दोनों ओर है। कृषि कार्य से किसानों का आना जाना रहता है। रेलवे क्रासिंग बंद रहने से किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने मुरादाबाद और अमरोहा मार्ग पर दोनों क्रासिंग पर रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज बनवाए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र दिया था। इसी के साथ उन्होंने एक प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को भी दिया था। बृहस्पतिवार को विधायक ने बताया कि ओवरब्रिज के लिए केंद्रीय स्वीकृति मिल गई है। अब वह प्रदेश स्तरीय औपचारिकताएं पूरा कराए जाने के लिए लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले हैं। उन्होंने जल्द की पत्रावली के पूर्ण कराए जाने का आश्वासन दिया है।