{"_id":"5b50ed604f1c1b1e308b5c1f","slug":"15320303002-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान लेकर दम लेंगे अब किसान: भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान लेकर दम लेंगे अब किसान: भाकियू
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांठ। भारतीय किसान यूनियन ने बकाया गन्ना भुगतान को ले अब आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। बैठक के दौरान भाकियू पदाधिकारियों ने गन्ना भुगतान के साथ ही अन्य समस्याओं के लिए एक जुट होने का आह्वान भी किया है।
बृहस्पतिवार को कस्बे के मोहल्ला विश्नपुरा विश्नोई मंदिर में बैठक के दौरान भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान को भाकियू आंदोलित है। जब तक किसानों को गन्ना बकाया का एक-एक पैसा नहीं मिल जाएगा तब तक भाकियू शांत नहीं बैठेगी। किसान भुगतान न होने की दशा में आर्थिक संकट में है। लेकिन गन्ना विभाग, प्रशासन और मिल मालिक इस पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बैठक में किसानों ने अन्य समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाते हुए। बिजली आपूर्ति में सुधार करने की मांग की है। डॉ. स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को किसान हित में लागू करने की मांग भी किसानों ने उठाई। भाकियू जिला मंत्री नवनीत कुुमार विश्नोई, तहसील प्रभारी जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू, मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी, रिटायर्ड डिप्टी एसपी महेंद्र सिंह, रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर दिलावर सिंह, मास्टर सीसीसिंह, समरपाल सिंह, रामकला सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोज कुमार, देवेंद्र विश्नोई आदि तमाम भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।