फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टांडा में 22 प्रशिक्षु लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस

टांडा में 22 प्रशिक्षु लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस

Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
टांडा में 22 प्रशिक्षु लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस
टांडा। लंबे समय से हड़ताल पर बैठे लेखपालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रवैया अपना लिया है। टांडा तहसील में तैनात 22 प्रशिक्षु लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया गया है तथा अन्य सभी लेखपालों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दे दी गयी है। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्ञात हो प्रदेश भर के लेखपाल अपनी आठ सूत्री मांग को लेकर 3 जुलाई से कलम बंद हड़ताल पर बैठे है। प्रशासन द्वारा लगातार कार्य शुरू करने के आदेशों के बाद भी लेखपाल हड़ताल पर ही बैठे है। जिससे फरियादियों को भारी दिक्कत का सामना कर पड़ रहा है। जिसके बाद एसडीएम मान सिंह पुंडीर ने लेखपालों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करते हुए नगर के लेखपाल संघ के अध्यक्ष तथा मंत्री को निलंबित कर दिया था लेकिन तब भी लेखपाल कार्य पर नहीं लौटे। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर टांडा तहसीलदार एस एन शर्मा के द्वारा लेखपालों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दे दी गई। वही तहसीलदार की ओर से प्रशिक्षु लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस दे दिया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed