{"_id":"5b4900a94f1c1b27618b457a","slug":"1531510950529-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में सेवा समाप्ति की सीमा खत्म होने के दूसरे दिन नहीं लौटे 29 प्रशिक्षणार्थी हड़ताली लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में सेवा समाप्ति की सीमा खत्म होने के दूसरे दिन नहीं लौटे 29 प्रशिक्षणार्थी हड़ताली लेखपाल
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता की ओर से एस्मा का उल्लंघन करने पर 29 प्रशिक्षणार्थी लेखपालों के खिलाफ सेवा समाप्ति के लिए जारी नोटिसों की समय सीमा खत्म होने के दूसरे दिन भी लेखपाल काम पर नहीं लौटे। सेवा समाप्ति को लेकर पूरे दिन प्रशासन, शासन के अगले आदेश का इंतजार करता रहा।
प्रदेश में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ अपनी मांगों को लेकर तीन जुलाई से हड़ताल पर है। प्रदेश सरकार ने तीन जुलाई को हड़ताली लेखपालों पर एस्मा लगा दिया था लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़े हुए हैं। लेखपालों की हड़ताल में कूदे 29 प्रशिक्षणार्थी लेखपालों के खिलाफ उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने 11 जुलाई को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करते हुए 12 जुलाई तक काम पर वापस लौटने का समय दिया था। लेकिन कोई लेखपाल देर शाम तक काम पर नहीं लौटा और न ही किसी ने बस्ते जमा कराए।