{"_id":"5b46625b4f1c1b0b278b5e6a","slug":"153133935317-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण हो चुके शौचालयों का फिर होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण हो चुके शौचालयों का फिर होगा सर्वे
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। बहजोई कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा की। जिसमें पूर्ण हो चुके शौचालयों का एक बार फिर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहाकि जिन शौचालयों का निर्माण हुआ है। उनका सर्वे किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। लाभार्थी व शौचालय सहित फोटो भी अपलोड किए जाने आवश्यक है। शौचालय का प्रयोग शतप्रतिशत होना चाहिए। क्यों कि बाहर शौच जाने से अनेक प्रकार की बीमारी उत्पन्न होती है। एक सर्वे अभियान चलाकर जो लोग पात्र हैं, उनका शौचलय बनवाया जाना चाहिए। शौचालय बनाये जाए, वह गुणवत्तापरक होने चाहिए। 21 जुलाई तक संभल, बहजोई, पवासा को ओडीएफ घोषित किया जाना है। 30 जुलाई जूनावई, गुन्नौर, रजपुरा, बिलारी आशिंक को ओडीएफ घोषित किया जाना है। मुख्य विकास अधिकारी संभूनाथ तिवारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में मुख्य जगह पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी किया जाए। जिससे जन नागरिक शौच करने के लिए बाहर नहीं जाएं। इसमें जिला पचांयत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, सभी विकास खंड अधिकारी, सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।