{"_id":"5b3fc4474f1c1bc2248b4f3d","slug":"15309056692-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक सेवा शिविर में बताई सरकार की योजनाएं , दिया जागरुकता पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक सेवा शिविर में बताई सरकार की योजनाएं , दिया जागरुकता पर जोर
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। ब्लाक कार्यालय पर आयोजित किए गए विधिक सेवा जागरूकता शिविर में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र से आए लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं न्यायालयों से संबंधित मामलों को आपस में समझौते के आधार पर सुलझाने की अपील की गई।
शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरादाबाद के द्वारा ब्लाक सभागार में आयोजित किए गए जागरूकता शिविर के दौरान प्राधिकरण मुरादाबाद के सचिव व सिविल जज सीडी सैफ अहमद के द्वारा उपस्थित क्षेत्रवासियों को विधिक सेवाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा लोक अदालतों के माध्यम से विवादों को निपटाने के निर्देश दिए हुए हैं। इस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्य कर रहा है। इस मौके पर सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जनकारी दी गई। शिविर के दौरान प्राधिकरण के डीसी काउंसलर सतेंद्र चौधरी, तहसीलदार खालिद अंजुम, खंड विकास अधिकारी आदिल फैज, पीएलवी सदस्य फैसल, इमरान, बृजपाल सिंह, अरमान खान, वसीम, शीतल रानी, आकांक्षा, हर्षवर्धन, रिंकू कुमार, अंकुर कुमार तथा क्षेत्र से आए तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।