{"_id":"5b3fc4414f1c1b0d278b4ea5","slug":"153090566412-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसा स्वच्छ भारत अभियान....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसा स्वच्छ भारत अभियान....
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। नगर पंचायत उमरी कलां के कर्मचारियों ने कांठ-अमरोहा मार्ग के किनारे सैकड़ों क्विंटल कूड़ा कचरा डाल दिया है। सड़क किनारे लगे कूड़े के इन ढेरों से उठ रही दुर्गंध में राहगीरों और वाहन में बैठे यात्रियों का निकलना दूभर हो गया है। आसपास की आबादी को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार स्वच्छ भारत मिशन पर पानी की तरह पैसा बहा रही है। स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बड़े बड़े होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। नगर व गांवों में दीवारों पर स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत बड़ी बड़ी इबारते लिखी जा रही हैं। लेकिन जिसपर नगर की सफाई व जागरूकता का जिम्मा हो उसके द्वारा ही सड़क किनारे हजारों क्विंटल कूड़ा कचरा लाकर डाल दिया हो। इसकी एक बानगी नगर पंचायत उमरी कलां में कांठ अमरोहा मार्ग पर देखने को मिलेगी। नगर भर का रोजमर्रा का कूड़ा कचरा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के द्वारा कांठ-अमरोहा मार्ग के किनारे लाकर डाल दिया है। यह कोई एक दिन में ही नहीं डाल गया है। यहां महीनों से कूड़ा डाला जा रहा है।