फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ऑन लाइन शिकायत निस्तारण में संभल जिला मंडल में नंबर-वन

ऑन लाइन शिकायत निस्तारण में संभल जिला मंडल में नंबर-वन

Sat, 07 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ऑन लाइन शिकायत निस्तारण में संभल जिला मंडल में नंबर-वन
चंदौसी। जन सुनवाई पोर्टल यानी आईजीआरएस पर की जाने वाली शिकायतों के निस्तारण के मामले में संभल जनपद प्रदेशभर में 18वें स्थान पर लेकिन मुरादाबाद मंडल में पहले स्थान पर रहा है। जिलाधिकारी ने इसके लिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि हम कुछ और प्रयास करें, ताकि सूबे में जिले को पहला स्थान हासिल हो सके।
विज्ञापन

कार्यालय में एक बैठक में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जन सूनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) की शिकायतों पर प्रदेश में संभल जिले को 18वीं श्रेणी मिली है। लेकिन मुरादाबाद मंडल में संभल जिले के प्रथम स्थान मिला है। इसमें हर जिला, तहसील, ब्लाक स्तरीय अधिकारी का योगदान है। सभी अफसरों ने समय निकाल कर आईजीआरएस शिकायत का गुणवत्तापरक निस्तारण किया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है। हमें थोडी सी लगन के साथ शिकायतों का निस्तारण करेंगे तो हम प्रदेश में प्रथम या द्वितीय श्रेणी पर आ सकते हैं। इसके साथ-साथ श्रावस्ती मॉडल अभियान के बारे में भी कहाकि माह जनवरी-2018 से अभियान चलाया। जिसमें ग्रामों की सख्या 684 है। जिसमें प्राप्त शिकायतो की सख्यां 2249 है। जिसमें सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित शिकायतो की सख्यां 1893 है। बल प्रयोग से शिकायतो की सख्या 222 है। अवशेष 136 है। जिसका मुख्य कारण न्यायालय में बाद विचाराधिन होना है। हम श्रावस्ती मॉडल अभियान में भी अच्छी स्थित पर है। इस अभियान को सफल बनाने में पुलिस अधीक्षक आरके भारद्वाज, एएसपी पंकज पांण्डेय, अपर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव, उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, अमित कुमार व दीपेंद्र यादव सहित सभी तहसीलदार व अभियान में लगे अधिकारी बधाई के पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed