{"_id":"5b3fc1874f1c1b92468b5026","slug":"153090496520-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने मेडिकल स्टोर के शटर तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के सामने मेडिकल स्टोर के शटर तोड़कर चोरी
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई/चंदौसी। गुरुवार की रात्रि में जुनावई पुलिस चौकी के सामने मेडिकल स्टोर्स चोरों ने ताले तोड़ लिए, लेकिन पुलिस सोती रही। दुकानदारों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल को हटाने के बाद ही लोग शांत हुए।
गुन्नौर कोतवाली के क्षेत्र के जुनावई पुलिस चौकी के सामने ही गुरुवार की रात्रि में चोरों ने शिवी मेडिकल स्टोर व दिव्या मेडिकल स्टोर के ताले तोड़ कर करीब एक लाख रुपये से अधिक संपत्ति चोरी कर ली गई। मेडिकल स्टोर स्वामी अनिल शर्मा व धर्मपाल सिंह ने बताया कि उन दोनों के मेडिकल स्टोर पुलिस चौकी के ठीक सामने हैं, चोरों ने शटर तोडकर चोरी की लेकिन चंद कदम की दूरी पर आराम से सोती रही। दिव्या मेडिकल स्टोर स्वामी धर्मपाल ने पुलिस को दी तहरीर दी। जिसमें कहाकि रात्रि में वह अपने रिश्तेदार पुष्पेंद्र कुमार की दुकान के लिए मोबाइल एवं मोबाइल के पुर्जे दिल्ली से दिलाकर लाया था। वह सभी सामान उन्होंने रात्रि एक बजे करीब दुकान में रखा था। उसकी दुकान में रखे 42 हजार रूपये के मोबाइल फोन एवं सामान तथा गुल्लक से 7800 रूपये, 12200 रुपये का कास्मेटिक का सामान व दवाइयां चोरी कर ली गई है। शिवी मेडिकल स्टोर के स्वामी अनिल शर्मा ने भी करीब पच्चीस हजार रुपये से अधिक का सामान चोरी होना बताया है। जुनावई चौकी प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया। शीघ्र चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। लेकिन इसके बावजूद दुकानदारों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रात्रि के दौरान जिस हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल की ड्यूटी दी गई, उसे चौकी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।