फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टैंपो लूट की सूचना पर दौड़ी बहजोई पुलिस, चंदौसी में हाथ आया टैंपो

टैंपो लूट की सूचना पर दौड़ी बहजोई पुलिस, चंदौसी में हाथ आया टैंपो

Sat, 07 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
टैंपो लूट की सूचना पर दौड़ी बहजोई पुलिस, चंदौसी में हाथ आया टैंपो
बहजोई। टैंपो लूट की सूचना पर स्थानीय पुलिस दौड़ी, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद मामला नुकसान के लेन-देन का निकला।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर दो बजे करीब कोतवाल वहीद खान पर एक फोन आया, इसमें कहा गया कि कुछ लोग उसका टैंपो लूट कर ले जा रहे हैं। इस पर कोतवाल मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि जिला ज्योतिबाफुले नगर के हसनपुर क्षेत्र में दो टैंपो आपस में भिड़ गए। एक टैंपो को चंदौसी जाना था और दूसरे टैंपो को इसलामनगर जाना था। आपस में भिडंत होने पर चंदौसी के टैंपो में नुकसान हो गया, तो टैंपो चालक ने इसलामनगर नगर वाले टैंपो चालक से नुकसान की भरपाई को कहा तो रुपये की असमर्थता जताते हुए उसने टैंपो ले जाने की बात कही। इस पर चंदौसी के टैंपो का चालक अपने साथी की मदद से दूसरा टैंपो चंदौसी ले जा रहा था। काफी मशक्कत के बाद टैंपो चंदौसी में पकड़ा और दोनों टैंपो समेत चालकों को थाने ले आए। पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed