{"_id":"5b16f0fc4f1c1ba76e8b6487","slug":"152823014515-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन के बाद भी सुचारू नहीं हो सकी दर्जनभर गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन के बाद भी सुचारू नहीं हो सकी दर्जनभर गांवों की बिजली
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। आंधी तो आकर चली गई लेकिन उसके पीछे का अंधेरा विद्युत विभाग चार दिन बाद भी खत्म नहीं कर पाया है। दियोराखास आदि दर्जनभर गांवों में मंगलवार को भी विद्युतापूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी है।
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आई तेज आंधी से जगह-जगह बिजली की लाइन एवं खंभे क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। डारनी, बेरनी, सियोडारा बिजली घर से जुड़े 60 गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। शनिवार की शाम तक आधे से अधिक गांव की आपूर्ति चालू कर दी गई थी। रविवार की देर शाम तक दर्जनभर गांवों को छोड़कर अन्य सभी गांव की आपूर्ति सुचारू हो गई थी। लेकिन दियोरा खास गांव में दो खंभे टूटे पड़े हैं, जिन्हें विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने चार दिन बाद भी दुरुस्त नहीं किया है। टूटे हुए खंभे एवं बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हुई रास्ते में ही पड़ी है। जिससे रास्ते में आवागमन भी बंद है। गांव में बिजली ठप होने से ग्रामीण मोबाइल चार्जिंग, पीने के पानी को परेशान हैं तथा गर्मी से बेहाल है। ग्रामीणों ने अवर अभियंता रामप्रसाद से गांव में लाइन चालू करने को कहा तो अवर अभियंता ने बताया कि खंभों का इस्टीमेट बनाकर दे दिया गया है। इस्टीमेट पास होने के बाद खंभे आएंगे। शीघ्र ही विद्युत लाइन खींचकर लाइन चालू कर दी जाएगी।