फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक में चाय पीने से एक परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप

मिलक में चाय पीने से एक परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप

Tue, 29 May 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मिलक में चाय पीने से एक परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप
मिलक में चाय पीने से एक परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप
विज्ञापन

मिलक (रामपुर)।
चाय पीने से एक परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ गई। जिस पर अफरा-तफरी मच गई। जिनको सीएचसी पर भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के जालिफनगला गांव निवासी रामू देवी के बेटे की पत्नी ने सुबह रोजमर्रा की तरह चाय बनाई थी। जिसको परिवार वालों ने एक-एक करके पी थी। जिनको चाय पीने कुछ देर में नशा होने लगा और उनकी हालत बिगड़ गई। रामू देवी के यहां पर बरेली जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के करमपुर गांव निवासी अनारकली रिश्तेदारी में आई हुई थी। जिनकी भी चाय पीते ही हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परि वार के सदस्यों को नशा होने लगा। जिस पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने पांचों को आनन-फानन में नगर की सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर रामू देवी, अनार कली, वेद पाल, गोविंद राम, राजेंद्र का उपचार किया गया। बाद में उनको यहां से छुटूटी दे दी गई है। परिवार वालों ने चाय में नशीला पदार्थ होने की आशंका जताई है ,लेकिन पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। सीेएचसी पर तैंनात डा. मोहम्मद असलम का कहना है कि सीएचसी पर पांचों सदस्यों को लाया गया था। जिन्होने चाय पीने पर नशा होने की बात बताई थी। उनका कहना था नशा होने पर हालत बिगड़ गई। उनका कहना है कि सभी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी है तथा पुलिस को मेमो भेज दिया गया है। चाय पीने से नशा का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को कहना है कि परिवार वालों ने पुलिस से कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed