फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   152 corona patient in moradabad included eight children

आठ मासूम बच्चे समेत 152 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
152 corona patient in moradabad included eight children
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों मुरादाबाद निवासी हैं। इनमें एक की मौत मेरठ और दूसरे की टीएमयू में हुई है। गुरुवार को कोरोना के 152 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इनमें एक साल से लेकर 12 साल तक के आठ मासूम भी हैं। जिले में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 140 और संक्रमितों की 8179 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मंडी चौक बाजार निवासी 40 वर्षीय संक्रमित ने गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे दम तोड़ दिया। संक्रमित को 14 सितंबर को भर्ती कराया गया था। लाइनपार निवासी 45 वर्षीय संक्रमित की भी मेरठ मेडिकल कालेज में मौत हो गई। गंभीर हालत में संक्रमित को मेरठ रेफर किया गया था। चौरासी घंटा निवासी एक 70 वर्षीय कांग्रेसी नेता की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि गुरुवार को 152 नए मरीज भी आए हैं। इनमें 21 मरीज रैपिड एंटीजन के शामिल हैं। पीतल बस्ती से एक, मझोला और टॉउन हॉल से एक-एक, कानून गोयान से दो, किसरौल से तीन, बंगला गांव से पांच मरीज मिले हैं। हरथला और भोजपुर से दो-दो और डिलारी से चार संक्रमित आए हैं। 131 मरीज आरटीपीसीआर, निजी अस्पताल और निजी लैब से मिले हैं। इनमें पुलिस अस्पताल से एक कर्मचारी, कांठ थाने से दो कर्मचारी, सीएचसी ठाकुरद्वारा से एक कर्मचारी, पुलिस लाइन से पांच कर्मचारी, सीडीओ कार्यालय से एक कर्मचारी, डीआरएम कार्यालय से एक कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमरी कला से चार साल की बच्ची समेत चार लोग, लाइनपार से चार साल का बच्चा और एक साल की बच्ची भी संक्रमित मिले हैं। कांशीराम नगर से चार साल की बच्ची और 18 साल का उसका भाई पॉजिटिव आया है। कटघर, कांशीराम नगर, युवराज रेजीडेंसी से एक ही परिवार से दो-दो लोग, जिगर कालोनी से एक परिवार के चार लोग पॉजिटिव आए हैं। सिविल लाइंस से दो दंपती, लाजपत नगर से परिवार से दो सदस्य, इंदिरा कालोनी से एक परिवार से तीन लोग, इस्लाम नगर से एक परिवार के दो लोग, चौरासी घंटा मंदिर क्षेत्र से सात और आठ साल की बच्ची समेत परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed