फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मधुबनी में सड़क खोदने पर सिटी एनर्जी पर एफआईआर

मधुबनी में सड़क खोदने पर सिटी एनर्जी पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
मधुबनी में सड़क खोदने पर सिटी एनर्जी पर एफआईआर
मुरादाबाद। मधुबनी कॉलोनी की मुख्य सड़क को नगर निगम की बिना अनुमति खोदने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी सिटी एनर्जी के खिलाफ नगर आयुक्त संजय चौहान ने सिविल लाइंस थाने में एफआईआर करा दी। इस कार्रवाई से मची खलबली के बाद सिटी एनर्जी लि. के एरिया मैनेजर ने नगर आयुक्त से मुलाकात करके रियायत करने की गुजारिश की। नगर आयुक्त ने कंपनी द्वारा किए गए सभी कामों की जानकारी तलब की है।
विज्ञापन

बीते दिनों नगर आयुक्त ने 11 कंस्ट्रक्शन कंपनियों के निर्माण कार्यों को रोक दिया था। कंपनियां निर्माण से पहले निगम की अनुमति नहीं ले रही थी। सिटी एनर्जी लि. भी इन्हीं कंपनियों में से एक थी। एफआईआर के मुताबिक निगम के अधिशासी अभियंता विजेंद्र कुमार पाल 3 मई को कंपनी के ठेकेदार ने सड़क की खुदाई करके पाइप लाइन डालने का काम कर रहा था। जबकि इस सड़क को 13.32 लाख रुपये की लागत से एक महीने पहले ही बनाया गया था। नगर आयुक्त के आदेश पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस को मौके पर बुलाया गया और ठेकेदार को पकड़वाकर सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन


एल एंड टी कंपनी के नये कामों पर भी रोक लगी
कंपनी के अधिकारियों को नगर आयुक्त ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि शहर में अब तक हुए निर्माण कामों की जानकारी उपलब्ध कराए। कितने काम पूरे हुए और कितने अधूरे हैं। इस कंपनी के अतिरिक्त गाजियाबाद की एल एंड टी कंपनी लि. के भी नए निर्माण कार्यों पर नगर आयुक्त ने रोक लगा दी है। कंपनी से पहले से अधूरे छूटे कामों को पूरा कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद ही नए कामों की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कंपनियां निगम की संपत्ति और पब्लिक प्रापर्टी को नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। ऐसा करने वाली कंपनी के खिलाफ निगम कार्रवाई कराएगा। - संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed