{"_id":"5cbcd87dbdec221424308c91","slug":"151555880061-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मतदान की कोशिश की तो जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मतदान की कोशिश की तो जाएंगे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए महज एक दिन बाकी हैं। पहले चरण में सहारनपुर दूसरे चरण में अमरोहा में जिस तरह से बुर्के की आड़ में फर्जी मत डालने का सनसनीखेज आरोप भाजपा प्रत्याशियों ने लगाया उसको देखते हुए अधिकारियों को डर है कि कहीं मुरादाबाद में भी बुर्के की आड़ में फर्जी तरह से मतदान करने का शोर मचाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश न हो।
एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि चुनाव के दिन कोई भी प्रत्याशी फर्जी शिकायत कर माहौल को न बिगाड़ पाए, इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया है। इसके अलावा ऐसे आरोप जो कि असत्य हों, ऐसे आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान करने का शोर न मचे इसलिए महिला पुलिसकर्मी और महिला कर्मचारी पोलिंग बूथों पर तैनात रहेंगी, जिससे की शक होने पर वहां पर घूंघट और बुर्के में मतदान के लिए पहुंचने वाली महिलाओं के चेहरे वह देख सकें। इसके अलावा ईवीएम में गड़बड़ी की फर्जी शिकायत करने पर भी कार्रवाई होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि यदि कोई चुनाव अभिकर्ता किसी मतदाता क े फर्जी होने का संदेह जताता है तो पीठासीन अधिकारी उसकी संक्षिप्त जांच करेगा। यदि जांच में मतदान करने आया व्यक्ति सही पाया जाता है तो वह मतदान करेगा यदि गलत पाया जाता है तो पुलिस उसे मौके से ही गिरफ्तार करेगी।