फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आयकर छूट सीमा पांच लाख होने से होगी बचत

आयकर छूट सीमा पांच लाख होने से होगी बचत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
आयकर छूट सीमा पांच लाख होने से होगी बचत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने अपने आखिरी बजट में मध्यमवर्ग को साधने की पूरी कोशिश की है। पांच लाख रुपये की आय टैक्स फ्री होने से नौकरीपेशा कर्मचारियों और व्यापारी वर्ग को सबसे बड़ी राहत मिली है। महंगाई के साथ कर्मचारियों को 7वां वेतनमान से इनकम बढ़ी है। व्यापारियों की भी आमदनी में इजाफा हुआ है।
- स्टैंडर्ड डिडक्शन 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने और करदाताओं के बचत करने पर साढ़े छह लाख रुपये इनकम टैक्स फ्री होने से मध्यम वर्गीय परिवारों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी। - राजीव गुप्ता
विज्ञापन


- महंगाई तेजी से बढ़ी है। आयकर स्लैब सीमा ढाई लाख रुपये से बढ़कर पांच लाख होने, 40 हजार तक एफडी ब्याज टैक्स फ्री होने और डेढ़ लाख निवेश पर टैक्स नहीं लगने से कर्मचारी बचत कर पाएंगे। - असद कमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


- बजट मध्यम वर्ग और व्यापारियों के हित में है। महंगाई के साथ नौकरीपेशा कर्मियों एवं व्यापारियों की आमदनी भी बढ़ी है। आयकर छूट सीमा पांच लाख और बचत करने पर साढ़े छह लाख होने से बड़ी राहत है। - आसिफ हुसैन

- सरकार ने भले ही चुनावी बजट पेश किया है, लेकिन ओवरऑल बजट देश हित और आम जनता के हित में है। आयकर रिटर्न फाइल करने के मानसिक दबाव से छुटकारा मिल गया। - राहुल शर्मा

- बजट में पेंशन योजना एनपीएस पर 50 हजार की अतिरिक्त छूट और ग्रेच्युटी 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये होने से कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। - सुशीला देवी


- वित्तमंत्री ने सभी का ख्याल रखा है। किसानों से लेकर मजदूरों और नौकरीपेशा कर्मचारियों के हित में है। किसानों और मजदूरों के आर्थिक रूप से मजबूत होने से देश के विकास में तेजी आएगी। - कुंदन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed