फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एक इंच भी इधर - उधर नहीं बनेगा मंदिर: यदुवंश

एक इंच भी इधर - उधर नहीं बनेगा मंदिर: यदुवंश

Wed, 28 Nov 2018 02:31 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
एक इंच भी इधर - उधर नहीं बनेगा मंदिर: यदुवंश
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पार्टी के युवा संसद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर वहीं बनेगा जहां भगवान राम का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर मंदिर एक इंच भी इधर - उधर नहीं खिसकेगा। मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने मुस्लिम समाज से पहल करने की अपील की।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा के अलावा बाकी सभी दल वंशवाद को आगे बढ़ा रहे हैं। अकेले भाजपा है जो चाय वाले को भी प्रधानमंत्री बना देती है। केंद्र की स्टार्ट अप योजना समेत अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्हाेंने कहा कि भाजपा ने साढ़े चार साल में देश को पटरी पर लाने का काम किया है। मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्रतिबद्ध है और संत समाज के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि 2019 को चुनाव पार्टी पहले से भी अधिक बहुमत से जीतेगी। सर्जिकल स्ट्राइक को सरकार की बढ़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने दुनियाभर में देश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed