फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बैंकों में लगी रही ग्राहकों की भीड़

बैंकों में लगी रही ग्राहकों की भीड़

Tue, 13 Nov 2018 02:41 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में लगी रही ग्राहकों की भीड़
मुरादाबाद। दीपावली के त्योहार पर पांच दिन का अवकाश रहने के बाद सोमवार को बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिन भर बैंकों में नकदी जमा करने और निकालने वालों की लाइनें लगी रहीं। कर्मचारियों ने भी देर रात तक रुककर काम किया। इस दौरान बैंकों में अरबों का कारोबार हुआ। बैंक अधिकारियों के अनुसार दो दिन ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बैंकों में बुधवार से अवकाश शुरू हुआ था। सोमवार सुबह जब बैंक खुले तो नकदी, निकासी के अलावा चैक और ड्राफ्ट का भी ढेर लग गया। सेवानिवृत्त लोगों के पेंशन निकालने के अलावा आम लोग भी नकदी के लिए बैंक में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। स्थिति यह रही कि कुछ शाखाओं में चेस्ट से धनराशि मंगवानी पड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ दुकानदारों और व्यापारियों की रही। पांच दिन के त्योहार से हुए कारोबार की नकदी को जमा करने के लिए वह बैंक पहुंचे। भारतीय स्टेट बैंक की सिविल लाइंस शाखा के मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार अरुण ने बताया कि चार सौ से ज्यादा चेक निस्तारित किए गए। इसके माध्यम से बैंक का 48 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। जमा और निकासी की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। रात नौ बजे तक काम चलता रहा है। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी है। ऐसे में भीड़ ज्यादा रहने की संभावना है। बुधवार को वेतन और पेंशन वालों का काम कम रहेगा। उसके बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed