फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   देरी से मिल चलाने वाले प्रबंधन तलब

देरी से मिल चलाने वाले प्रबंधन को प्रशासन ने किया तलब

Sun, 04 Nov 2018 03:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 04 Nov 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
देरी से मिल चलाने वाले प्रबंधन तलब
गन्ना लदी ट्रॉली - फोटो : youtube
किसान नेताओं की शिकायत पर मंडलायुक्त ने 12 नवंबर तक हर हाल में चीनी मिल चलाने के दोबारा से आदेश दिए हैं। जिन तीन चीनी मिलों ने 12 तक चलाने में असमर्थता जताई है, उनके प्रबंधन को सोमवार को तलब किया गया है।
विज्ञापन


भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष ऋषिपाल चौधरी ने किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ कमिश्नर अनिल राजकुमार से मुलाकात की। उन्होंने कमिश्नर को बताया कि कई चीनी मिल 12 नवंबर तक चलाने को तैयार नहीं हैं। इससे नाराज मंडलायुक्त ने गन्ना उपायुक्त राजेश मिश्रा से इसकी जानकारी की।
विज्ञापन


गन्ना उपायुक्त ने बताया कि 22 में से 19 चीनी मिलों का संचालन 12 नवंबर से पहले हो जाएगा। बिलासपुर चीनी मिल में मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में उसको 16 से 18 नवंबर तक चालू किया जाएगा। बिजनौर आैँर चांदपुर चीनी मिल में मरम्मत का काम देरी से शुरू हुआ था। ऐसे में वह 18 से 20 नवंबर के बीच चलेंगी। इस पर कमिश्नर ने उक्त तीनों चीनी मिलों के प्रबंधकों को सोमवार को अपने कार्यालय में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed