फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हरियाणा की टीम में खेल रहा मुरादाबाद का विपिन

हरियाणा की टीम में खेल रहा मुरादाबाद का विपिन

Sat, 03 Nov 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की टीम में  खेल रहा मुरादाबाद का विपिन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद में गेंदबाजी का हुनर सीखने वाले विपिन कुमार हरियाणा की अंडर 23 क्रिकेट टीम में चयन होने के बाद शनिवार को अपने पहले मैच में नजर आएंगे। विपिन के हरियाणा टीम में खेलने से उनके प्रशिक्षण और साथी खिलाड़ियों में उत्साह है।
विपिन कुमार हरियाणा मूल हैं और पिता का कनाडा में कारोबार है। कनाडा में पढ़ाई पूरी करने के बाद विपिन कुमार को क्रिकेट का शौक खींचकर मुरादाबाद ले आया। विपिन मुरादाबाद में ढाई साल से क्रिकेट प्रशिक्षण मिर्जा दानिश आलम से गेंदबाजी के गुर सीख रहे थे। इस बीच अपनी गेंदबाजी से उन्होंने कोलकाता श्याम बजाज क्लब में जगह बनाई और लीग मैच खेले। इसी दौरान कनाडा रिजाइना यूनाइटेड टीम से भी अपनी गेंदबाजी की बदौलत जगह बनाई।
विज्ञापन

अक्तूबर में विपिन का चयन हरियाणा की अंडर 23 क्रिकेट टीम में हुआ है। हरियाणा और उड़ीसा के बीच टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू हुआ है। हरियाणा की टीम ने पहले दिन बल्लेबाजी की। शनिवार को टीम क्षेत्ररक्षण करेगी। इसमें विपिन अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाएंगे। विपिन के प्रशिक्षक और साथी खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। विपिन मुरादाबाद में जिगर कालोनी में किराये के मकान पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed