{"_id":"59d69ac54f1c1bcd538b5f2d","slug":"151507236549-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस चूल्हा खुला रह जाने से लगी आग में मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस चूल्हा खुला रह जाने से लगी आग में मासूम की मौत
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महिलाओं समेत छह लोग झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
मझोला थानाक्षेत्र की मियां कालोनी में बृहस्पतिवार सुबह एक घर में गैस लीकेज से आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन महिला, एक मासूम सहित सात लोग झुलस गए। घर में रखा सामान जल गया। गंभीर हालत में झुलसे एक ही परिवार के पांच लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है। रास्ते में मासूम की मौत हो गई है। झुलसे हुए अन्य लोगों को मेरठ से दिल्ली ले जाया गया है।
मियां कालोनी में रहने वाले अखलाक ई-रिक्शा चालक हैं। अखलाक की मां साजिया ने बताया कि वह अपनी पुत्रवधू खैरूल निशां के साथ खाना बनाने के लिए गईं। इस दौरान माचिस जलाते ही आग लग गई। सिलेंडर लीकेज के कारण गैस पूरे कमरे में पहले से ही फैली चुकी थी, जिस वजह से आग तेजी से फैलने लगी। वह लोग जान बचाने के लिए कमरे में भाग गए और दरवाजा बंद कर लिया। मदद के लिए शोर मचाया। इस दौरान आग कमरे के अंदर जा पहुंची। साजिया, खैरुल निशां और उसका बेटा रहमान (1) आग की चपेट में आ गया। उन्हें बचाने के लिए साजिया का बेटा अखलाक, भाभी रुखसाना और पड़ोस में रहने वाले जरीना और बब्लू भागे। बमुश्किल उन लोगों को कमरे से बाहर निकाला गया। इस दौरान वो लोग भी आग की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में झुलसे साजिया, खैरुल निशां, रहमान, अखलाक और रुखसाना को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि उससे पहले आग पर स्थानीय लोगों ने काबू पा लिया था। कार्यवाहक एसपी सिटी सतीश चंद्र, इंस्पेक्टर मझोला हरीशचंद्र जोशी झुलसे हुए लोगों से मामले की जानकारी करने जिला अस्पताल पहुंचे। झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि रहमान की मेरठ पहुंचने पर मौत हो गई है। उसके शव को मुरादाबाद ले आया गया है।