फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पर्वतारोही रवि के जन्मदिन पर पहुंचे पूर्व सांसद अजहरूद्दीन

पर्वतारोही रवि के जन्मदिन पर पहुंचे पूर्व सांसद अजहरूद्दीन

Thu, 22 Jun 2017 08:39 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
पर्वतारोही रवि के जन्मदिन पर पहुंचे पूर्व सांसद अजहरूद्दीन
- अजहरूद्दीन ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा भी की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। क्रिकेट और मुरादाबाद के पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन बुधवार को पर्वतारोही स्व. रवि के जन्मदिवस पर उनके घर भोला सिंह की मिलक पहुंचे थे। यहां उन्होंने दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को सांत्वना दी साथ ही यह फर्क जताया कि रवि ने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।
अजहरूद्दीन ने कहा कि रवि जुनूनी और बहादुर पर्वतारोही थे। एक खिलाड़ी होने के नाते उनकी रवि के साथ अधिक भावनाएं जुड़ी हैं। पुरानी बातें याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह सांसद थे तब रवि उनसे अक्सर मिलने आया करते थे। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार से मांग करेंगे की रवि के परिजनों को और अधिक मुआवजा मिले क्योंकि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। अजहरूद्दीन ने रवि के जन्मदिवस पर उनके परिजनों के साथ काफी समय बीताया और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कांग्रेसी नेता होने के नाते कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए धरातल स्तर पर पूरी निष्ठा से काम करें। राज्य में अभी जो माहौल है वह चिंतनीय है। लोगों को इस तरह का माहौल से बचना चाहिए और एक ऐसे समाज की स्थापना करनी चाहिए जिससे सामाजिक सौहार्द बना रहे। उन्होंने शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही उन्होंने कहा कि वे आगामी लोकसभा का चुनाव मुरादाबाद से ही लड़ेंगे। वहीं इंडिया टीम की हार पर उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन कुछ खामियां रहीं जिसे टीम को ठीक करने की जरूरत है। पाकिस्तान की टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाज और फिल्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया इस कारण ट्रॉफी ले जाने में सफल रहे। वहीं भारतीय रेल दलित मजदूर एसोसिएशन मुरादाबाद मंडल ने रवि के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


इफ्तार पार्टी का आयोजन किया
मुरादाबाद पहुंचे मो. अजहरूद्दीन ने सिविल लाइंस स्थित नेहरू युवा केंद्र में रोजा इफ्तयार पार्टी का आयोजन भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा आज जिस तरह से देश का माहौल बन रहा है ऐसे में कांग्रेस की ओर से जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा की बात करना जरूरी है। इस मौके पर उनके निजी सचिव अनस बकई, डा. ए के सिंह, अजय सारस्वत सोनी, विनोद गुप्ता, मुर्सलीम खां, आजम अंसारी, फरजान मंसूरी, फईम मिर्जा, असलम खुर्शीद, अफजल साबरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed