फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्थानीय निकाय-2

स्थानीय निकाय-2

Fri, 03 Nov 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय निकाय-2
सपा और बसपा ने घोषित किए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
स्थानीय निकाय चुनाव-2017 के तृतीय चक्र के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सभी सीटों पर अध्यक्ष पद प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने भी आठ में से पांच सीटों पर अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा और कांग्रेस अभी प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श कर रही है।
तृतीय चक्र की नामांकन प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू होनी है। इसके लिए राजनीतिक दल लगातार प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करने में जुटे हैं। समाजवादी पार्टी ने संभल जिले की सभी आठ निकायों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि चंदौसी में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित नगर पालिका परिषद सीट से अध्यक्ष पद के लिए संगीता पत्नी दीपेंद्र वार्ष्णेय, संभल नगर पालिका परिषद सीट पर नाजिया लुकमान पत्नी लुकमान अहमद सादिक, बहजोई पालिका अध्यक्ष पद के लिए राहुल वार्ष्णेय, नरौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए शाइस्ता परवीन पत्नी बिट्टन मलिक, सिरसी से शमा अब्बास पत्नी हसन आरिफ, गवां से अनीता सिंह, गुन्नौर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जीनत कौसर पत्नी नाजिम अली व बबराला से नीलम पत्नी वेदप्रकाश को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

इधर बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पार्टी मुखिया की सहमति के बाद संभल नगर पालिका परिषद से जैतून साजिद पत्नी साजिद सैफी, चंदौसी से रामरूप सिंह रूपी, बहजोई पालिका अध्यक्ष सीट से रमेशचंद्र उर्फ बादशाह, सिरसी नगर पंचायत सीट से अध्यक्ष पद के लिए नूर जहां पत्नी मुहम्मद वसीम (पूर्व चेयरमैन), गुन्नौर नगर पंचायत सीट से सहला तबस्सुम पत्नी आरिफ अली को टिकट दिया है। शेष बबराला, गवां व नरौली नगर पंचायत में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान एक दो दिन में किया जाएगा। इधर भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान आज भी नहीं कर सकी है लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक चंदौसी से इंदूरानी, संभल से नेहा मलय, बहजोई से राजेश शंकर राजू के नामों पर पार्टी गंभीर नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने चंदौसी में फिर खेला लक्ष्मी गौतम-2 के फार्मूले पर दांव
पूर्व कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद, राज्य सभा सदस्य जावेद अली खां की पसंद को किया नजरंदाज
संभल में पूर्व कैबिनेट मंत्री मुहम्मद आजम खां की पसंद को मिला टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
स्थानीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के चयन में कई दिग्गजों को नजरंदाज भी किया गया है तो कई दिग्गजों के चहेतों के नामों पर टिकट की मुहर लगाई गई है। वहीं सपा ने चंदौसी में उम्मीद के मुताबिक लक्ष्मी गौतम-2 का फार्मूला लागू किया है।

संभल और चंदौसी नगर पालिका परिषद की सीटों पर कई दिग्गज भी अपने अपने चहेतों को टिकट दिलाने के लिए पूरी जोर आजमाइश कर रहे थे। उनके चहेते टिकट को पक्का मानकर बाकायदा वोट भी मांग रहे थे। संभल सीट पर पूर्व कैबिनेटमंत्री व विधायक इकबाल महमूद अपने चहेते शकील कुरैशी को टिकट दिलाने के पक्षधर थे, तो पूर्व चेयरमैन हकीम कौसर के भतीजे लुकमान अहमद सादिक पूर्व कैबिनेट मंत्री मुहम्मद आजम खां के नजदीकी हैं, इसलिए वह अपना टिकट पक्का मान रहे थे। पार्टी में मुहम्मद आजम खां की पसंद को तरजीह दी गई और लुकमान अहमद सादिक की पत्नी नाजिया को टिकट दे दिया गया। वहीं चंदौसी में राज्य सभा सदस्य व प्रो. रामगोपाल यादव के करीबी माने जाने वाले जावेद अली खां ने चंदौसी से तीन नामों का पैनल बनाकर पार्टी को दिया था लेकिन पार्टी ने इनमें से कोई नाम नहीं लिया और चंदौसी में वैश्य घराने से अनुसूचित जाति के बहू को टिकट थमा दिया। पार्टी ने 2012 के विधान सभा चुनाव में भी यही फार्मूला आजमाया था, जब दिलीप वार्ष्णेय की पत्नी लक्ष्मी गौतम को टिकट दिया था और पार्टी को इसमें कामयाबी भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed